home page

21 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल वितरित

 | 
21 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल वितरित


दरभंगा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के मनीगाछी प्रखंड में पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से 21 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान कर मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बीडीओ ने दिव्यांगजनों से हेलमेट पहनकर तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए ट्राई साइकिल चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैट्री चालित ट्राई साइकिल से दिव्यांगजनों को आवागमन के साथ स्वरोजगार में भी सहायता मिलेगी। इसके बाद बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर सभी लाभुकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra