home page

ट्रक पर लोड विदेशी शराब के साथ चालक और खलासी गिरफ्तार

 | 
ट्रक पर लोड विदेशी शराब के साथ चालक और खलासी गिरफ्तार


अररिया 23 जुलाई(हि.स.)। जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस ने वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने से 295.92 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक और खलासी को गिरफ्तार किया। मामले में वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय लड्डू कुमार उर्फ रोहन, पिता भोला राय तथा 28 वर्षीय अमित कुमार, पिता सकलदेव राय, दोनों निवासी थाना करजा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 308/26 बिहार राज्य मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।बरामद शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब लदे ट्रक को जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर