home page

ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, बच्ची समेत छह लोग जख्मी; तीन पावापुरी

 | 
ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, बच्ची समेत छह लोग जख्मी; तीन पावापुरी


नवादा, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वर बीघा मोड़ के पास एनएच-20 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टोटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों ने बताया कि वे सभी नवादा से टोटो पर सवार होकर रजौली की ओर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही टोटो परमेश्वर बीघा मोड़ के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर निवासी अभिषेक कुमार, नवादा निवासी संदीप कुमार और राजा देवर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाबूलाल मांझी, रवि कुमार सहित अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन