home page

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

 | 
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत


ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत


ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत


सुपौल, 13 सितंबर (हि.स.)। जिले के करजाइन थाना क्षेत्र के फकिरना चौक के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय मोहम्मद सफिद की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक करजाइन थाना क्षेत्र के बौरहा वार्ड-4 निवासी के रूप में हुई है।

परिजन के अनुसार, मोहम्मद सफिद फकिरना चौक से दवा लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद करजाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फकिरना चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र