home page

ट्रक से ऑटो टकराया,महिला की हुई मौत

 | 
ट्रक से ऑटो टकराया,महिला की हुई मौत


अररिया 24 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज-जोगबनी बाईपास पर अहले सुबह तीन बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना मिथिला पब्लिक स्कूल से लगभग पांच सौ मीटर उत्तर उस वक्त हुई,जब एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। हादसे में महिला का पति और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना प्रभारी राजबीर साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक नंबर बीआर10जीए 1360 और ऑटो नंबर बीआर38पी 8166 को अपने कब्जे में ले लिया है।फरार ऑटो और ट्रक चालक का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर