त्रिवेणीगंज में जनभागीदारी अभियान, अनुसूचित जनजाति टोला में चला जागरूकता कार्यक्रम
सुपौल, 20 मई (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिलूआहा के तमकुल्हा अनुसूचित जनजाति टोला में बुधवार को “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के तहत “जनभागीदारी अभियान - सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में ट्रांसेक्ट वॉक (जनसहभागिता पैदल यात्रा) निकाली गई और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों के साथ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका, आवास सहायक एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया। टीम द्वारा गांव में घर-घर जाकर आईईसी अभियान चलाया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिकार एवं लाभ (एंटाइटलमेंट) का वितरण किया गया।
अभियान के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया और उनकी समस्याओं को सुनने का भी प्रयास किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे वार्ड संख्या-14 स्थित सामुदायिक भवन में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस जन सुनवाई में आमजन अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं योजनाओं से जुड़ी परेशानियां सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

