home page

त्रिवेणीगंज से पटना- दरभंगा के लिए नई ट्रेन की मांग तेज

 | 

सुपौल, 25 अप्रैल (हि.स.)। त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से सीमित रेल सेवा के कारण स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में सुबह के समय केवल एकमात्र ट्रेन उपलब्ध होने से पटना और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को मजबूरी में बस एवं अन्य निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना एवं मंडल अध्यक्ष शम्भू कुमार गुप्ता ने रेलमंत्री से त्रिवेणीगंज से पटना और दरभंगा के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए प्रतिदिन इन शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन पर्याप्त रेल सुविधा नहीं होने से उन्हें आर्थिक और समय दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है।

नेताओं ने यह भी बताया कि यदि नई ट्रेन सेवा शुरू की जाती है, तो इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा और उनकी आवाजाही सुगम हो जाएगी। साथ ही इससे स्थानीय व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी।स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए जल्द से जल्द नई ट्रेन सेवा शुरू करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मि

ल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र