home page

सात एएसएचओ समेत 112 पुलिस अधिकारियों का एसपी ने किया फेरबदल, 24 घंटे के भीतर पदस्थापन का निर्देश

 | 
सात एएसएचओ समेत 112 पुलिस अधिकारियों का एसपी ने किया फेरबदल, 24 घंटे के भीतर पदस्थापन का निर्देश


अररिया 18 सितम्बर(हि.स.)। एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए जिले के 112 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें सात थाना के अपर थानाध्यक्ष भी शामिल है।

शामिल अपर थानाध्यक्ष में नगर थाना के संजीव कुमार का तबादला फारबिसगंज थाना में अनुसंधान इकाई, महिला थाना की प्रतिमा कुमारी का तबादला फारबिसगंज थाना में अनुसंधान इकाई, आरएस के विनोद कुमार सिंह का तबादला फुलकाहा के एएसएचओ, मदनपुर थाना के शैलेन्द्र कुमार मंडल का तबादला रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई, ताराबाड़ी थाना के रमेश प्रसाद का फारबिसगंज थाना में अनुसंधान इकाई, सोनामनी गोदाम के संजय कुमार पांडेय का तबादला रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई, फुलकाहा थाना के रमेश कुमार का तबादला आरएस थाना में अनुसंधान इकाई के प्रभारी के रूप में किया गया है।

एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 48 सब इंस्पेक्टर, 54 अवर आरक्षी निरीक्षक और 10 पीटीसी सिपाहियों का तबादला विभिन्न थाना क्षेत्र में किया है।आदेश निकालते हुए एसपी ने सभी को चौबीस घंटे के भीतर स्थानांतरित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

मामले पर एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थापित थे।लंबे समय तक एक ही थाना में पदस्थापन में कार्य में शिथिलता आती है, जिसको लेकर यह फेरबदल किया गया है।

तबादले के बाद जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्य की गति में भी तेजी आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर