home page

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर विधिक स्वयंसेवकों की हुई बैठक, प्रचार का निर्णय

 | 
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर विधिक स्वयंसेवकों की हुई बैठक, प्रचार का निर्णय


नवादा,27 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा में कार्यरत पारा विधिक स्वयंसेवकगण उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए चन्द्रशेखर सिंह द्वारा बताया गया कि सभी पारा विधिक स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के पम्पलेट का वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करेंगे, क्योंकि वे अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति हैं तथा समाज में उनकी मुख्य भूमिका है।

इस अवसर पर पारा विधिक स्वयंसेवक रामानुज कुमार, नूतन कुमारी, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार पाठक, मो. फैयाज अहमद, मो. निशात खान एवं मनीष कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन