राजगीर जू सफारी में आधुनिक सोविनियर शॉप का लोकार्पण
नालंदा, बिहारशरीफ 19 अप्रैल (हि.स.)।नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर स्थित जु सफ़ारी परिसर में व न्यजीव थीम पर आधारित आकर्षक उत्पादों की श्रृंखला की उपलब्धता के साथ राजगीर सोविनियर शॉप का उद्घाटन के साथ साथ पर्यटकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजगीर जू सफारी परिसर में अत्याधुनिक स्मृति चिन्ह (सोविनियर) शॉप का आज रविवार को विधिवत् लोकार्पण किया गया। इस नई सुविधा का उद्घाटन रामसुंदर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा किया गय।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रामसुंदर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने कहा कि यह सोविनियर शॉप पर्यटकों को उनके रोमांचक वन्यजीव सफारी अनुभव की स्मृतियों को संजोकर रखने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “राजगीर जू सफारी न केवल वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह पर्यटकों को एक समग्र एवं उच्चस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह नई पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राजगीर जू सफारी प्रबंधन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सुविनियर शॉप का अवश्य भ्रमण करें और अपने सफारी अनुभव को स्मरणीय बनाने हेतु आकर्षक स्मृति चिन्हों का संग्रह करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

