डाक विभाग ने नालंदा जिले में खोला सर्वाधिक खाता, मिला बिहार में नंबर 1 का खिताब
नालंदा, बिहारशरीफ 16 अप्रैल (हि.स.)।डाक निदेशक सेवाएँ, बिहार सर्किल पवन कुमार के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को मंडल निरीक्षण के दौरान नालंदा मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में पूरे राज्य में सर्वाधिक 3.5 लाख खाते खोलकर अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर मुख्यालय कार्यालय में केक काटकर उत्सव भी मनाया गया।
इस अवसर पर डाक निदेशक ने अपने शब्दों में नालंदा मंडल के उत्कृष्ट कार्य, टीम भावना एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।इस अवसर पर डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि यह कार्य कर्मचारियों के दिन-रात की मेहनत का नतीजा है एवं सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।
उन्होंने सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी डाक कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।कार्यक्रम में सर्किल कार्यालय के डाक निरीक्षक सहित नालंदा मंडल के डाक निरीक्षक (पूर्वी) रंजीत कुमार रजक, डाक निरीक्षक (उत्तरी) विकास राय, डाक निरीक्षक (पश्चिमी) इन्द्रेश विक्रांत, परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार, पोस्टमास्टर बिहारशरीफ मनीष कुमार आनंद, डिप्टी पोस्टमास्टर अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार एवं संजय कुमार सहित नालंदा मंडल के सभी डाक कर्मी उपस्थित थे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

