home page

16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

 | 
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार


नालंदा बिहारशरीफ, 03 अप्रैल (हि.स.)। राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आज 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन पूरे 6 खेलों का आयोजन पूरे दिन में कराया गया। जिसमें पहला मैच आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के बीच खेला गया जिसमें आंध्र प्रदेश पांडिचेरी को 3-1 से हराया, वही दूसरा मैच मिजोरम और असम के बीच खेला गया इसमें मिजोरम ने 6-0 से मैच अपने नाम किया।

वहीं तीसरा मैच दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने 9-1 से पश्चिम बंगाल को हराया। वही चौथा मैच तेलंगाना और गुजरात के बीच खेला गया जिसमें तेलंगाना ने 20-0 से गुजरात को हराया वही पांचवा मैच कर्नाटक और अरुणाचल के बीच खेला गया जिसमें 2-2 गोल करके इस मैच को ड्रा करने का काम किया , तथा अंतिम मुकाबला छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें 7-2 से छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को हराया इस मैच को देखने पहुंचे मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पीयूष कुमार साहू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा एवं उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज बिहार, पूरे भारत नहीं बल्कि विश्व स्तरीय खेलकूद का केंद्र धीरे-धीरे बनते जा रहा है।

वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जहां बिहार एवं राजगीर जो एक पर्यटन के नाम से पूरे विश्व में अपनी ख्याति बटोर रही थी, वही आज खेलकूद के मामले में भी अग्रणी होते जा रहा है। आने वाले समय में इस स्टेडियम में अब हमेशा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें यहां के स्थानीय युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी एवं बिहार के युवा अब केवल शिक्षा के दम पर नहीं बल्कि खेलकूद के बल पर भी अब सरकारी संस्थानों में नौकरी प्राप्त करेंगे। इस मौके पर मिथिलेश कुमार बिहार राज्य खेल अकादमी डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश कुमार , जदयू नेता राकेश कुमार, जदयू का प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह अजय पासवान इत्यादि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे