home page

नालंदा जिले में घरेलु गैस सिलिंडर के उपलब्धता के संबंध में डीएम ने की समीक्षा

 | 

नालंदा, बिहारशरीफ 30 मार्च (हि.स.)।

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में आज सोमवार को कुंदन कुमार, जिलाधिकारी नालन्दा द्वारा जिला अंतर्गत घरेलु गैस सिलिंडर के उपलब्धता के संबंध में समीक्षा की गयी।

समीक्षा के क्रम में तेल विपणन कंपनी के जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी है। उनके द्वारा बताया गया कि तीनों कंपनियों के जिला में स्थित कुल 54 ऐजेंसियों के पास लगभग 17000 घरेलु एल०पी०जी० सिलिंडर स्टॉक में उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं द्वारा सिलिंडर रिफिलिंग हेतु प्राप्त आवेदन के आलोक में प्रतिदिन 15923 सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि विभागीय नियमानुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिनों में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में रिफिलिंग हेतु आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी आमजनों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सजग रहने का अनुरोध किया है। साथ ही बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किन्हीं व्यक्ति को एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर अवश्य दें। साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति / संस्थान एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे