home page

शहीदों की धरती डुमरांव में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

 | 
शहीदों की धरती डुमरांव में निकला भव्य तिरंगा यात्रा


बक्सर, 12 अगस्त (हि.स.)। सन् 42 की क्रांति की भूमि डुमरांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया,जिसमें सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया ,जिसको देख ऐसा लग रहा था मानो शहीदों की धरती डुमरांव पूरी तरह तिरंगामय हो गया हो ।

इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत नया थाना से हुआ । इस दौरान अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनालिसा प्रियदर्शिनी, अंचलाधिकारी ब्रजेश द्विवेदी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के साथ स्थानीय समाजसेवी एवं नागरिक तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल रहे ।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार की देख-रेख में नगर के +2 राज उच्च विद्यालय, +2 सीपीएसएस उच्च विद्यालय तथा उर्दू मध्य विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे नारों से साथ इस तिरंगा यात्रा की शोभा को बढ़ाते दिखे ।

तिरंगा यात्रा नगर थाना से स्टेशन रोड, गोला रोड तथा चौक रोड होते हुए ऐतिहासिक राजगढ़ परिसर पहुंचा । जहां से वापस आकर शहीद पार्क में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ इसका समापन हुआ ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra