home page

बाघ हमला में एक और किसान की मौत

 | 
बाघ हमला में एक और किसान की मौत


बाघ हमला में एक और किसान की मौत


पश्चिम चम्पारण(बगहा),15 अगस्त(हि.स.)।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल दो क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र स्थित भेडियारी चौक के समीप दक्षिण टोला के पास बाघ के हमला से एक पचास वर्षीय किसान की मौत हो गयी है।

घटना आज शनिवार के दिन में 11 बजे का बताया जा रहा है।मृत किसान का नाम विजय हालदार है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर, शव को बगहा- वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे पर रखकर जाम कर दिया।देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पिछले एक सप्ताह से गांव के आसपास लगातार बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं,परन्तु विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया,इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की एक गाड़ी को भी पलट भी दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों का विरोध जारी रहा।

बताया जा रहा कि इस दौरान वन विभाग के एक कर्मी के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार भी कर दिया ।विरोध प्रदर्शन की सूचना पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बगहा एसडीपीओ निहार भूषण,बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसएसबी के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार सहित कई जवान मौके पर पहुंचे। वाल्मीकिनगर, नौरंगिया और लौकरिया थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर तैनात रही।

बहरहाल, प्रशासन और पुलिस की टीम आक्रोशित ग्रामीणों के समझाने और मुआवजा देने की बात कह रही थी। उल्लेखनीय है कि गत दिनों बाघ हमला में एक और किसान की जान चली गयी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी