home page

रंगदारी मामले में कुख्यात टिब्बा और उसका सहयोगी गिरफ्तार

 | 
रंगदारी मामले में कुख्यात टिब्बा और उसका सहयोगी गिरफ्तार


भागलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले घोघा थाना क्षेत्र का कुख्यात चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल और उसके सहयोगी अकबाली यादव को पुलिस ने धर दबोचा है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को पंकज कुमार कहलगांव एसडीपीओ ने दी।

उन्होंने बताया जा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कूमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने कांड के प्राथमिक अभियुक्त अकबाली यादव पिता गोरेलाल यादव को एकचारी दियरा के उसयारी बासा से गिरफ्तार किया और अकबाली के निशानदेही पर बड़ी मोहनपुर ख्वासपुर एकचारी दियरा स्थित जटाधारी बाबा मंदिर के समीप से चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल को से गिरफ्तार किया। टिब्बा के खिलाफ बीते 29 दिसंबर 2025 को पन्नूचक निवासी स्व जगदीस साह के पुत्र संजीव गुप्ता ने रंगदारी मांगने को लेकर घोघा थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार टिब्भा मंडल के खिलाफ घोघा, कहलगांव, अंतीचक और एकचारी में अलग अलग कांडो के कुल चौदह मामले दर्ज है। छ: माह पूर्व वह जमानत पर जेल से आया है। जेल से आने के बाद बीते 30 दिसंबंर को घोघा थाना क्षेत्र पन्नूचक ईंट व्यवसायी के यहां रंगदारी मांगने के दौरान हुई गोलीबारी में टिब्बा गंभीर रूप से घायल हो गया था जो लंबी उपचार के बाद ठीक हुआ। छापामारी टीम में घोघा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि राजेश कुमार, सअनि महानंद सिंह, सअनि नवीण सिंह (सभी घोघा थाना) और डीआईयू टीम शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर