अवैध खनन मामले में परिवहन विभाग ने तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त
| Mar 26, 2026, 18:03 IST
अररिया 26 मार्च(हि.स.)।
अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से अररिया और फारबिसगंज थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इसमें खान निरीक्षक द्वारा फारबिसगंज अंचल अन्तर्गत भदेश्वर नहर बेलाही पंचायत के पास दो ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर फारबिसगंज थाना में आगे की कार्रवाई हेतु सुरक्षा हेतु रखा गया।
अररिया अंचल अन्तर्गत गैयारी के समीप एक ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर नगर थाना अररिया में रखा गया।तीनों ट्रैक्टर पर 3.21 लाख रुपैया दण्ड अधिरोपित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

