home page

मलमास मेला से लौट रहे सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत

 | 

नालंदा, 14 जून (हि.स.)।

बिहार में नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज पोलिटेकनिक कॉलेज के पास ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं अन्य दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटनाक्रम की जानकारी तत्काल राजगीर थाना पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राजगीर मलमास मेला से एक ऑटो पर सवार दस बारह श्रद्धालु अपने घर कोचरा लौट रहे थे की सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मारी दिया। जिससे ऑटो की परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार एक परूष एक महिला और एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई और दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना से आक्रोशित लोगों ने राजगीर छबीलापूर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया है वहीं लोगों उचीत मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया। इस संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे