home page

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बिहार के सभी जिलों के संगठन प्रभारियों की घोषणा की

 | 
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बिहार के सभी जिलों के संगठन प्रभारियों की घोषणा की


पश्चिम चम्पारण (बगहा),14जुलाई(हि.स.)।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बिहार प्रदेश इकाई को संगठनात्मक रूप से अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने बिहार के सभी जिलों के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले में ग्रामीण पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी नेटवर्क तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार, मजबूती और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में संगठन प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है,जो निम्नलिखित है-1-माधवेंद्र पांडेय -बगहा,2-प्रेमचंद्र पांडेय-बेतिया,गोपालगंज,सारण,सिवान3-राजन दत्त द्विवेदी-मोतिहारी,शिवहर,सीतामढी,वैशाली4-सुरेंद्र त्रिवेदीमुजफ्फरपुर,दरभंगा,समस्तीपुर ,मधुबनी

5- अनमोल सिंह पटना,गया,जहानाबाद,जमुई,नालंदा,औरंगाबाद,बक्सर,मुंगेर

6-ओमकार कश्यप- कैमूर,रोहतास, अरवल,भोजपुर,नवादा

7-मोहम्मद नसीम- किशनगंज,अररिया,पूर्णिया,कटिहार

8-आदित्य कुमार द्विवेदी-भागलपुर,सहरसा,मधेपूरा,शेखपूरा

9- सत्यप्रकाश श्रीवास्तव-अरवल,बेगूसराय,सूपौल,लखीसराय

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त संगठन प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

डॉ. तिवारी ने सभी संगठन प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को बिहार का सशक्त एवं प्रभावी पत्रकार संगठन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी संगठनात्मक विस्तार का अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी