home page

सारण विधि मंडल के चुनावी मैदान में कई उम्मीदवारों के किस्मत बैलट बॉक्स में बंद

 | 

सारण, 13 मार्च (हि.स.)। विधि मंडल के विभन्न पदों के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। न्यायालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है और अधिवक्ता मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में कुल दस पदों के लिए 109 उम्मीदवारों की लंबी सूची है, जो बार एसोसिएशन के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि लगभग हर पद पर बहुकोणीय मुकाबला है। एकल अध्यक्ष पद के लिए आठ, एकल महामंत्री पद के लिए सोलह, एकल कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, तीन पद उपाध्यक्ष पद के लिए बारह, तीन पद संयुक्त सचिव के लिए दस, तीन पद निगरानी समिति के लिए आठ, तीन पद पुस्तकालय समिति के लिए पांच, सात पद कार्य समिति सदस्य के लिए सत्रह, पांच पद वरीय कार्य समिति सदस्य के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में है।

सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर है। अध्यक्ष पद के लिए जहाँ आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं महामंत्री पद के लिए सोलह उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए अठारह उम्मीदवार मैदान में हैं, जो इस चुनाव के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। अंकेक्षक के दो पदों पर केवल दो ही उम्मीदवार होने के कारण यहाँ स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है, जबकि कार्य समिति और निगरानी समिति के लिए भी कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कल्याण किशोर ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 1600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलने के लिए 35 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार