home page

शिक्षामंत्री ने दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजन से की मुलाकात, लाइब्रेरी निर्माण का दिया आश्वासन

 | 
शिक्षामंत्री ने दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजन से की मुलाकात, लाइब्रेरी निर्माण का दिया आश्वासन

शिक्षामंत्री ने दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजन से की मुलाकात, लाइब्रेरी निर्माण का दिया आश्वासन

सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। बनियापुर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को बनियापुर मुख्य बाजार स्थित बनियापुर गांव पहुँचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजन से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने दिवंगत जिलाध्यक्ष की स्मृति एवं सम्मान में उनके नाम पर एक लाइब्रेरी का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने पार्टी के विस्तार और मजबूती में बृजमोहन सिंह के योगदान की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 अक्टूबर को 61 वर्षीय बृजमोहन सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इस अवसर पर दिवंगत नेता के पुत्र डॉ रोहित सिंह, राजेश सिंह, बिनोद सिंह, बूढ़ा सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार