home page

जिलाधिकारी ने जनता दरबार कार्यक्रम में 96 लोगों की समस्याओं को सुन कार्रवाई का दिया निर्देश

 | 
जिलाधिकारी ने जनता दरबार कार्यक्रम में 96 लोगों की समस्याओं को सुन कार्रवाई का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने जनता दरबार कार्यक्रम में 96 लोगों की समस्याओं को सुन कार्रवाई का दिया निर्देश

सारण, 21 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी ने आज जनता के दरबार में जिलाधिकारी नामक कार्यक्रम में 96 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान करना है। आज प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे।

इसके अतिरिक्त शिक्षा, आईसीडीएस, भू-अर्जन, डीसीएलआर, सिविल सर्जन तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामले भी सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतों के एक-एक कर निष्पादन का सख्त निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार