home page

छपरा में कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्यकार बच्चू पांडे की जयंती मनाई गई

 | 
छपरा में कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्यकार बच्चू पांडे की जयंती मनाई गई


छपरा में कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्यकार बच्चू पांडे की जयंती मनाई गई


छपरा में कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्यकार बच्चू पांडे की जयंती मनाई गई


सारण, 10 अगस्त (हि.स.)। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सभागार में साहित्यकार दिवंगत बच्चू पांडे की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के सचिव स्वामी आतिदेवानंद महाराज, प्रो डॉ उषा वर्मा और महामाया प्रसाद विनोद आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्षता करते हुए प्रो डॉ उषा वर्मा ने कहा कि बच्चू बाबा ने जीवनभर स्नेह और प्रेम बांटते हुए समाज की सेवा की, जिसकी गवाह उनकी रचनाएं हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों के अनुसार मानवता के लिए समर्पित मनुष्य बनने की प्रेरणा दी।

अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष महामाया प्रसाद विनोद तथा साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने स्व. पांडे के साहित्यिक योगदान का विश्लेषण किया। डॉ. सुधा बाला और अधिवक्ता मंजूर अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रिपुंजय निशांत, दक्ष निरंजन शम्भू, भगवती प्रसाद द्विवेदी, निर्भय नीर, सुरेश कुमार चौबे, डॉ रामदयाल शर्मा, डॉ सारंगधर, डॉ सुरेश मिश्र, मोहित सिंह, शिशिर कुमार, शकील अनवर, डॉ राजू श्रीवास्तव, रविभूषण हंसमुख, दिलीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण ज्योतिष पांडे, मंच संचालन दक्ष निरंजन शंभू तथा धन्यवाद ज्ञापन रिपुंजय निशांत ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार