सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सारण, 24 अप्रैल (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छपरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन और शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारी छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बिना किसी राग-द्वेष के निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग दिखाया।
प्रधानमंत्री पद के लिए छात्रा अनुष्का कुमारी कक्षा दशम ने शपथ ली। उनके साथ सिद्धी रानी, वंदना कुमारी, वैभवी सवर्ण, श्रुति, आरोही मिश्रा और गौरी को विभिन्न मंत्री व सेनापति पदों की शपथ दिलाई गई। वहीं किशोर वर्ग में नमन कुमार को मंत्री, सत्यम कुमार को सह-मंत्री और सौरव कुमार को सेनापति प्रमुख चुना गया। जबकि बाल वर्ग में हिमांशु कुमार ने मंत्री और आदित्य कुमार ने सेनापति के रूप में कार्यभार संभाला।
इसके अतिरिक्त शिशु वर्ग की कमान प्रधानमंत्री सच नंदिनी, मंत्री विशाल कुमार और खुशबू कुमारी को सौंपी गई। इस अवसर पर राजेश कुमार, मनीष कुमार, ऋचा गुप्ता, इंदु कुमारी और मीडिया प्रमुख अनिल कुमार आजाद ने बाल अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजेश कुमार पाठक, दिलीप पति तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

