home page

विधायक का 21 मीटर की भव्य पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान

 | 
विधायक का 21 मीटर की भव्य पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान


बक्सर, 19 नवंबर (हि.स.)। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के विधायक के रूप में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संतोष राय के आवास पर आयोजित इस समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री अंजय चौबे एवं रोहित मिश्रा ने विधायक संतोष कुमार निराला को 21 मीटर की भव्य पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रभु श्रीरामलला की दिव्य तस्वीर भेंट की गई। सम्मान समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विनोद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण एवं लक्ष्मण शर्मा, जिला प्रवक्ता सतीश दुबे, नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, शिव बिहारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra