home page

सेना के जवान दीपक सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 | 
सेना के जवान दीपक सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


बक्सर, 25 अगस्त (हि.स.)। प्रखंड क्षेत्र के अरक पश्चिम टोला निवासी रघुनायक सिंह के पुत्र दीपक सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

दीपक सिंह सेना में तैनात थे और कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अरक गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सेना के जवानों ने वीर जवान को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी।

इस दौरान ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर के चरित्रवन घाट ले जाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दीपक सिंह के निधन से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra