home page

संस्कार भारती द्वारा सुर वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कला साधकों ने दी प्रस्तुति

 | 

सारण, 22 जून (हि.स.)। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर कला एवं साहित्य के क्षेत्र में समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, सारण इकाई द्वारा सुर वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें सुर, ताल और विधाओं का संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश गुप्ता, संस्कार भारती उत्तर बिहार के महामंत्री सुरभित दत्त, छपरा की विधायक छोटी कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात संस्कार भारती के पारंपरिक ध्येय गीत की प्रस्तुति मंजू कुमारी एवं अन्य सहयोगियों द्वारा की गई, जिससे कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। उत्तर बिहार प्रांतीय कला टोली के संयोजक चंद्र मिश्रा ने विषय प्रवेश कराते हुए जीवन में संगीत और कला के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच का संचालन भंवर किशोर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक मोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस विश्व संगीत दिवस पर मां सरस्वती के उपासकों और कला साधकों ने अपनी अनूठी प्रस्तुतियां दीं।

कलाकारों ने कथक नृत्य की मनमोहक मुद्राओं, एकल गीत, समूह गीत और एकल वाद्य यंत्रों की सुमधुर जुगलबंदी से सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त, काव्य पाठ सत्र में जुटे कवियों द्वारा वीर रस और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे श्रोताओं की खूब सराहना मिली।

इस अवसर पर कला, संगीत और काव्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रतिभावान कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य रूप से आदित्य सोनी, उदय श्रीवास्तव, सुरेश चौबे, अनिशा कुमारी, विवेक समदर्शी, विश्वनेक समदर्शी, अमरेंद्र सिंह, राजनंदिनी, ललितेश गर्ग, राकेश कुमार सिंह, कौशलेश गर्ग, सौम्या कुमारी, उदय नारायण सिंह, सुप्रशात कुमार सिंह, शालिनी कुमारी, उदय कुमार, प्रेम गुप्ता तथा मेहंदी शाॅ इत्यादि अन्य दर्शक, श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संपूर्ण वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार