home page

सुपौल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली, टीबी उन्मूलन का दिया गया संदेश

 | 
सुपौल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली, टीबी उन्मूलन का दिया गया संदेश


सुपौल, 24 मार्च (हि.स.)। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को सुपौल में आम लोगों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करने के लिए एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला संचारी रोग पदाधिकारी कार्यालय, सदर अस्पताल सुपौल के तत्वावधान में निकाली गई।

रैली को सिविल सर्जन सुपौल, जिला संचारी रोग पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर में समाप्त हुई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके उपचार और सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है, यदि समय पर पहचान और उपचार किया जाए। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त दवा, मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को इलाज के दौरान प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसके अलावा, निजी चिकित्सकों द्वारा टीबी मरीजों को नोटिफाई करने पर सरकार की ओर से प्रति मरीज ₹500 प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा कार्यालय के सुधांशु शेखर रौशन , मोहम्मद रेहान आलम , शंभू कुमार चौधरी, सुमन कुमारी , आराधना कुमारी , दाय रानी, अनिल कुमार सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं एएनएम, जीएनएम स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र