home page

डीएम ने जनकल्याण योजनाओं और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

 | 
डीएम ने जनकल्याण योजनाओं और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश


डीएम ने जनकल्याण योजनाओं और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश


सुपौल, 06 जुलाई (हि.स.)।

जिला समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि जिले से बाहर तैनात अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों, जिला जनता दरबार, जन संवाद कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 'सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. तारीक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र