home page

सुपौल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान का शुभारंभ

 | 
सुपौल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान का शुभारंभ


सुपौल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान का शुभारंभ


सुपौल, 02 अगस्त (हि.स.)। जिले में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसका सीधा प्रसारण (वेबकास्ट) नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा के विधायक राम विलास कामत, छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू, सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रण लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र