home page

जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

 | 
जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज


जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज


सुपौल, 23 मई (हि.स.)। जिले में शनिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।

आंधी के कारण कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जबकि बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से आम, लीची और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा के कारण बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी जिले में तेज हवा और गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना जताई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र