home page

सुपौल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा , डीएम ने डाटा अपडेट और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

 | 
सुपौल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा , डीएम ने डाटा अपडेट और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश


सुपौल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा , डीएम ने डाटा अपडेट और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश


सुपौल, 07 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में टीबी रोगियों की पहचान, उपचार की स्थिति, निक्षय पोर्टल पर डेटा अपलोड, निक्षय पोषण योजना, संपर्क अन्वेषण (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग), उच्च जोखिम समूहों की स्क्रीनिंग तथा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) एवं निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) की भी गहन समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में राघोपुर, बसंतपुर एवं निर्मली में कार्यरत यक्ष्मा सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने सभी लंबित आंकड़ों को शुक्रवार शाम तक हर हाल में निक्षय पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार शुरू कराया जाए तथा सभी मरीजों का नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से सुपौल जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान तभी सफल होगा, जब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग और आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र