home page

सुपौल में जनता दरबार आयोजित, डीएम सावन कुमार ने 42 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 | 
सुपौल में जनता दरबार आयोजित, डीएम सावन कुमार ने 42 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


सुपौल, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर डीएम सावन कुमार ने कुल 42 आवेदन प्राप्त किए और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें और अन्य प्रशासनिक मुद्दे शामिल थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), तथा मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल को आम जनता के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र