home page

सुपौल समाहरणालय में जन संवाद आयोजित, डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं

 | 
सुपौल समाहरणालय में जन संवाद आयोजित, डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं


सुपौल, 24 अगस्त (हि.स.)। समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। जन संवाद के दौरान आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 18 आवेदन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें एवं मांगें रखीं।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और जन शिकायतों के प्रति सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र