home page

सुपौल में एईडीओ परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज,

 | 
सुपौल में एईडीओ परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज,


सुपौल में एईडीओ परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज,


सुपौल, 13 अप्रैल (हि.स.)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल ने प्रखंड सुपौल और किशनपुर अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, इनविजिलेटर की उपस्थिति, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय, विद्यालय परिसर तथा वर्ग कक्षों की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं इनविजिलेटरों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय गौरवगढ़ पहुंचकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब एवं डायरी का भी वितरण किया। साथ ही विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक परीक्षा का अवलोकन करते हुए प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि आगामी एईडीओ परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र