home page

सुपौल में युवा कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 | 
सुपौल में युवा कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


सुपौल, 07 अगस्त (हि.स.)। युवा कांग्रेस सुपौल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा नामांकित युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रति प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा से आए युवा कांग्रेस के जोनल प्रभारी राजकुमार यादव ने सुपौल जिले के सभी नामांकित युवा प्रतिनिधियों को संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने युवाओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार झा ने की।

उन्होंने प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, सुभाष कुमार यादव, अल्ताफ मंजर, रवि कुमार यादव, अमित कुमार साह, ललन भगत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र