home page

एसएम कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

 | 
एसएम कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन


भागलपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किये गए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को एसएम कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा ने की।

प्राचार्या ने कहा की विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से छात्राएँ अपनी समस्याएँ बता सकती हैं। जिसका त्वरित निपटारा किया जाएगा। यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने छात्राओं को सहयोग शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया की प्रावधान के अनुसार प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को महाविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन और विषय प्रवेश करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर और टीएमबीयू के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया की विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों आदि के त्वरित व प्रभावी निष्पादन को लेकर राज्य सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है। इसके तहत एक निश्चित टाइम फ्रेम में शिकायतों का निपटारा किया जाना है। 30 दिनों के भीतर आवेदक के शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने का प्रावधान है। इसके लिए राज्य सरकार ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल भी लांच किया है। छात्राएँ उस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या समस्या बता सकती हैं या टोल फ्री नंबर 1100 पर भी डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी सहयोग शिविर हेतु महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. हिमांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक और टीएमबीयू के प्रॉक्टर प्रो. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. पृथा बसु, ईशा स्मिता आदि उपस्थित थे। विद्यार्थी सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर