home page

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 | 
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


सुपौल, 17 अगस्त (हि.स.)। पिपरा प्रखंड के निर्मली स्थित भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पिपरा विधायक एवं बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक रामविलास कामत ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी छात्रों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही समाज और देश का भविष्य हैं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से उनमें उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र