home page

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम, नागरिक कर्तव्यों पर हुई चर्चा

 | 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम, नागरिक कर्तव्यों पर हुई चर्चा


भागलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर शनिवार को एक निजी विद्यालय में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विषय नागरिक कर्तव्य रखा गया था। जिसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर