home page

सारण में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मी

 | 

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। प्रमंडल के छपरा नगर निगम सहित सभी नगर परिषदों व नगर पंचायतों में पिछले आठ दिनों से चल रही दैनिक सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार वार्ता के बाद समाप्त हो गई।

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन चलाया जा रहा था।

सारण प्रमंडल अध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने की मांगों पर सरकार व विभाग के साथ लंबी मैराथन बैठक में सहमति बन गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार