आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत
| Apr 29, 2026, 18:57 IST
सारण, 29 अप्रैल (हि.स.)। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे जिले वासियों के लिए आज की शाम बड़ी राहत लेकर आई। लगातार चढ़ते पारे और तेज धूप से बेहाल लोगों को शाम होते ही बदले मौसम ने सुकून दिया। अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
अचानक हुए मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धूल भरी आंधी के बाद हुई वर्षा ने वातावरण को सुहाना बना दिया, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों के लोगों ने चैन की सांस ली। हालांकि तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ों की टहनियां गिरने और शहर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

