home page

राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन दूसरे और तीसरे राउंड का मुकाबला संपन्न

 | 
राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन दूसरे और तीसरे राउंड का मुकाबला संपन्न


अररिया 13 अक्टूबर(हि.स.)। अररिया के खेल भवन-सह-व्यायामशाला, अररिया में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय शतरंज बालक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों की यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन 12 अक्टूबर को प्रथम राउंड के मुकाबले संपन्न हुए थे। वहीं, दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच द्वितीय एवं तृतीय राउंड के मुकाबले संपन्न हुए।

प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा, रणनीतिक कौशल, एकाग्रता एवं धैर्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर शतरंज खेल को प्रोत्साहित करना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर