home page

जिला पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति गठित

 | 

पटना, 06 अप्रैल (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त जिला

पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18, 19 एवं 20 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गांधीगिरी तरीके से संगठन को और मजबूत करना तथा जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल एवं बेहतर संचालन के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने एक संचालन समिति का गठन किया है। समिति के सदस्य, चंद्र प्रकाश सिंह, अध्यक्ष आईएनटीयूसी डॉ. तारानंद सदा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

अरविंद चौधरी, पूर्व प्रत्याशी हायाघाट

अभिषेक सिंह, अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ

सतेंद्र बहादुर, पूर्व प्रत्याशी

डॉ. आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष

रीता सिंह,

राजीव शर्मा,

सलभ कुमार

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के सभी सदस्य इस समिति के पदेन सदस्य रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिला पर्यवेक्षकों को संगठनात्मक कार्यों, पार्टी की नीतियों एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। जानकारी बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त