home page

नगर निगम की स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का हुआ सम्मान

 | 
नगर निगम की स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का हुआ सम्मान


भागलपुर, 30 मई (हि.स.)। भागलपुर नगर निगम में स्थायी समिति के हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शनिवार को सम्मानित किया गया। नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल एवं उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान महापौर और उपमहापौर ने कहा कि स्थायी समिति नगर निगम की महत्वपूर्ण इकाई है, जो शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम निर्णयों में अपनी भूमिका निभाती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य मिलकर भागलपुर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर