भागलपुर नगर निगम स्थाई समिति चुनाव, चार नए सदस्य बने
भागलपुर, 29 मई (हि.स.)। भागलपुर नगर नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के कुल सात पर्दों के लिए चुनाव शुक्रवार को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कुल 51 पार्षदों वाली भागलपुर नगर निगम के स्थाई समिति के सात प्रतिनिधियों के लिए हो रहे चुनाव में कुल 22 प्रत्याशियों ने भाग आजमाए। सभी प्रतिनिधियों के लिए भागलपुर नगर निगम के 49 वार्ड पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
इस दौरान सभी 7 प्रतिनिधियों के लिए डाले गए मत में एक मत अवैध करार दिए गए। स्थाई समिति के सात सदस्यों में चार नए सदस्य पहली बार चुने गए।
समिति के सदस्यों में पहले प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर प्रीति शेखर, दूसरे प्रतिनिधि के रूप में संजय सिन्हा, तीसरे प्रतिनिधि के रूप में निकेश कुमार, चौथे प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक आनंद मिश्रा, पांचवें प्रतिनिधि के रूप में मनीष कुमार, छठे प्रतिनिधि के रूप में अश्वनी जोशी मोंटी और सातवें प्रतिनिधि के रूप में बबीता देवी निर्वाचित घोषित की गई।
पहली बार स्थाई समिति में अश्वनी जोशी मोंटी, अभिषेक आनंद मिश्रा, मनीष कुमार और बबीता देवी को स्थान मिला है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामना देते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में नगर निगम के स्थाई समिति का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 49 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।
वहीं समिति के लिए निर्वाचित सदस्यों ने कहा कि भागलपुर नगर निगम के सर्वांगीण विकास को लेकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

