home page

एसएसपी ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

 | 
एसएसपी ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण


भागलपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर प्रमोद कुमार द्वारा गुरुवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कंट्रोल सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों से उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, अपराध नियंत्रण की दृष्टि से नियंत्रण कक्ष में मॉनिटरिंग कर रहे कर्मियों को भी सतर्क एवं सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर