home page

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में श्रद्धा के साथ हुई नवरात्रि पूजा-अर्चना और हवन

 | 
एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में श्रद्धा के साथ हुई नवरात्रि पूजा-अर्चना और हवन


एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में श्रद्धा के साथ हुई नवरात्रि पूजा-अर्चना और हवन


सुपौल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सुपौल परिसर में उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में नवरात्रि पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में केंद्र के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने मां दुर्गा से सभी कार्मिकों और उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना और हवन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धा और आस्था के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजन का उद्देश्य कार्मिकों के बीच धार्मिक आस्था, सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा के जयकारों तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र