एसएसबी की नेपाल एपीएफ के साथ खुली सीमा पर संयुक्त गश्ती
| Jun 13, 2026, 19:15 IST
अररिया 13 जून(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी कुआरी और लेटी के जवानों के द्वारा शनिवार को भारत नेपाल खुली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त गश्ती की गई।
इस दौरान एसएसबी के अधिकारी और जवानों के साथ नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने बॉर्डर पीलर का भी जायजा लिया।साथ ही भारत और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ भी वार्ता की गई।जिसमें ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधि के देखने पर सुरक्षा एजेंसी को सूचना देने की अपील की इसके अलावे सीमा पर हो रही तस्करी और अन्य गैर कानूनी कार्यों की जानकारी देने पर एसएसबी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

