home page

एसएसबी का फीट इंडिया के तहत साइकिल रैली

 | 
एसएसबी का फीट इंडिया के तहत साइकिल रैली


एसएसबी का फीट इंडिया के तहत साइकिल रैली


अररिया 16 अगस्त(हि.स.)।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा से एसएसबी की ओर से फीट इंडिया कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल रैली निकाला गया।

द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकी में सन्डे ऑन साइकिल रैली फिट इण्डिया के तहत साइकिल रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया।साइकिल रैली को द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली के दौरान फिट रहेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया। जिसमें साइकिल रैली का आयोजन वाहिनी मुख्यालय से बीरपुर मोड़ से वापस होते हुए वाहिनी मुख्यालय में समापन किया गया।

साइकिल रैली में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता,प्रवीण कुमार समेत एसएसबी के अधिकारियों और अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर