home page

एपीएफ और एसएसबी ने बॉर्डर पर की संयुक्त गश्ती,अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक

 | 
एपीएफ और एसएसबी ने बॉर्डर पर की संयुक्त गश्ती,अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक


अररिया 06 जून(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की जी समवाय बेला के एसएसबी अधिकारी और जवानों ने शनिवार को नेपाल सीमा की बाह्य सीमा चौकी के सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के अधिकारियों और जवानों के साथ भारत नेपाल खुली सीमा का संयुक्त रूप से गश्ती किया।

गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा दोनों सुरक्षा बलों के मध्य आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान को और सुदृढ़ किया गया। खुली सीमा के पास रह रहे स्थानीय नागरिकों से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने साझा की। संयुक्त गश्ती उपरान्त एसएसबी की नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुआ।

जिसमें निरीक्षण के दौरान सीमा स्तंभों की स्थिति की जांच के साथ सीमा स्तंभ सुरक्षित एवं यथास्थिति पाए जाने और सीमा क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा की गई।

बैठक में अपराध नियंत्रण,तस्करी पर रोकथाम सहित हथियारों और मादक पदार्थों के तस्करी पर विशेष चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर